NIPER मोहाली के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन के 31वें दिन कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने Personal Promotion Scheme (PPS) को बहाल करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई।

कर्मचारियों का कहना है कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) से मंजूर PPS को वर्ष 2020 से लागू नहीं किया गया है। उनका कहना है कि टीचिंग स्टाफ को हर 5 साल में Career Advancement Scheme (CAS) के तहत प्रमोशन और अपग्रेडेशन मिलता है, जबकि नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं है।

कर्मचारियों ने NIPER निदेशक से कई बार PPS बहाल करने की मांग की, लेकिन उनका कहना है कि अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।

अब नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक सभी 7 NIPER संस्थानों के लिए नई प्रमोशन पॉलिसी तैयार और मंजूर नहीं होती, तब तक पहले से मंजूर PPS को बहाल किया जाए।

एक मोमबत्ती, एक आवाज और एक मांग—PPS बहाल करो।

Related Posts