नाबालिगों को वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल न इस्तेमाल करने की दी सलाह
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 15 सितंबर: जिले के गीगे माजरा स्कूल में विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए ट्रैफिक नियमों और न/शों के दुष्प्रभावों को लेकर विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशों से बचाव और पुलिस की ओर से दी जाने वाली सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
यह सेमिनार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा और एसपी ट्रैफिक रमणदीप सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह की अगुवाई में ट्रैफिक एजुकेशन सेल और सांझ केंद्र इंचार्ज सिटी-1 एएसआई जनक राज ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया।
नाबालिगों को वाहन चलाने से किया मना
सेमिनार में विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिग उम्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय लड़कों और लड़कियों दोनों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई।
इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
न/
शों से दूर रहने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं।
विद्यार्थियों को यूथ सांझ और सांझ केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन ठगी या साइबर क्राइम का शिकार होने पर तुरंत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों व साथियों को भी सड़क सुरक्षा तथा नशों से बचाव के प्रति जागरूक करें।


