चंडीगढ़/पंचकूला: ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में गुरुवार को पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। औलख के मंच पर पहुंचते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया और युवा उनके लोकप्रिय गीतों पर झूमते नजर आए।

‘8 परचे’ और ‘जेल’ जैसे गानों पर झूमे दर्शक

मनकीरत औलख ने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों ‘8 परचे’, ‘जेल’, ‘बदनाम’ और ‘ब्रदरहुड’ से समां बांध दिया। उनके गानों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कई मौकों पर उनके साथ गीत गाते हुए भी नजर आए। देर रात तक स्टेडियम में संगीत और मनोरंजन का माहौल बना रहा।

क्रिकेट के साथ संगीत और मनोरंजन भी आकर्षण

नमो क्रिकेट लीग में क्रिकेट मुकाबलों के साथ-साथ रोजाना होने वाले संगीत और मनोरंजन कार्यक्रम भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इससे पहले हेमंत बृजवासी की भजन संध्या समेत कई अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा चुकी हैं।

आयोजकों के मुताबिक, लीग के अंतिम चरण में भी क्रिकेट के साथ लाइव म्यूजिक और मनोरंजन का सिलसिला जारी रहेगा। 2 अक्टूबर को मासूम शर्मा हरियाणवी गीतों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जबकि 4 अक्टूबर को बी प्राक की प्रस्तुति प्रस्तावित है

Related Posts