पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों और दुनियाभर में रहने वाले पंजाबियों को बधाई दी। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

संधवां ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह एक महान शासक, बहादुर योद्धा और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अलग-अलग सिख मिसलों को एकजुट करके एक मजबूत और स्वतंत्र सिख साम्राज्य की स्थापना की थी। उनका शासनकाल इतिहास में एक सुनहरे दौर के रूप में याद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के शासन की सबसे बड़ी विशेषता सभी धर्मों के लोगों के साथ समान व्यवहार, आपसी भाईचारा और न्याय था। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को सम्मान दिया और जनकल्याण को प्राथमिकता दी।

विधानसभा स्पीकर ने युवाओं और आम लोगों से महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति, एकता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के उनके आदर्शों को अपनाकर पंजाब को और मजबूत व खुशहाल बनाया जा सकता है।

Related Posts