जाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के क्षेत्रीय इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के गांव खेड़ा, ब्लॉक माजरी स्थित घर पर बुधवार सुबह ED की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके घर पहुंची। फिलहाल रविंदर सिंह खेड़ा से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, रविंदर सिंह खेड़ा से जुड़ा एक पुराना मामला पहले से ED की जांच और कानूनी प्रक्रिया में था। माना जा रहा है कि मौजूदा कार्रवाई इसी मामले से संबंधित हो सकती है। हालांकि, छापेमारी के कारणों को लेकर ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं खेड़ा

रविंदर सिंह खेड़ा को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का करीबी माना जाता है। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद उन्होंने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की थी।

इससे पहले भी रविंदर सिंह खेड़ा ने सुखबीर सिंह बादल, एनके शर्मा और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें की थीं। इन बैठकों में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई थी।

घर के बाहर CRPF की कई गाड़ियां तैनात

छापेमारी के दौरान रविंदर सिंह खेड़ा के घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ED के अधिकारी घर के अंदर पूछताछ कर रहे हैं।

Related Posts