फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल के कमरे से दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की 19 वर्षीय छात्रा का श/व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान अर्चना के रूप में हुई है, जो अपने पड़ोस में रहने वाले विपिन यादव नाम के युवक के साथ होटल में रुकी हुई थी। घटना के बाद से युवक लापता है।

पुलिस के अनुसार, अर्चना सोमवार सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद मंगलवार सुबह परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

कुछ घंटे बाद पुलिस ने परिवार को होटल जोया के कमरे में एक युवती का श/व मिलने की सूचना दी। परिजन होटल पहुंचे और श/व की पहचान अर्चना के रूप में की।

होटल के कमरे से मिला सु/सा/इड नोट और कॉलेज बैग

पुलिस के मुताबिक, होटल स्टाफ जब कमरे की जांच करने पहुंचा तो युवती बेड पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। कमरे से चूहे मारने की दवा की एक शीशी, कॉलेज बैग और एक सु/साइड नोट भी बरामद हुआ।

पुलिस को आशंका है कि युवती ने ज/हरी/ला पदार्थ खाया हो सकता है। हालांकि, मौ/त के सही कारणों का पता पो/स्ट/मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

सोमवार सुबह युवक के साथ होटल में किया था चेक-इन

जानकारी के अनुसार, अर्चना सोमवार सुबह करीब 11 बजे विपिन यादव के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने होटल में अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज जमा करवाए थे। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, युवक रात के समय होटल से चला गया था।

घटना के बाद से विपिन का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सु/सा/इड नोट की भी होगी जांच

पुलिस कमरे से मिले सु/साइ/ड नोट की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नोट अर्चना ने लिखा था या किसी अन्य व्यक्ति ने। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने श/व को कब्जे में लेकर पो/स्ट/मॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts