तरनतारन से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो लोगों को गोलीबारी में मार गिराया।

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। BSF जवानों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने घुसपैठ की कोशिश जारी रखी। इसके बाद जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

यह घटना BOP राजो के आसपास करीब रात 12:30 बजे होने की जानकारी सामने आई है। दोनों मृतकों को पाकिस्तानी नागरिक बताया जा रहा है।

हालांकि, BSF की ओर से फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Related Posts