पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

भगवंत मान ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि हादसे में घायल लोगों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से अपील की कि दुखद हादसों पर राजनीति करने के बजाय पीड़ितों की मदद पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स ने कई हादसों के दौरान लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 7 लाख से अधिक श्रद्धालु 17 हजार से ज्यादा यात्राओं का लाभ उठा चुके हैं।

योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, खाटू श्याम और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देना है।

Related Posts