पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन को समानता, अहिंसा और समाज के सभी वर्गों के कल्याण का संदेश देने वाला महान शासक बताया।
अपने संदेश में संधवां ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर शांति, आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में समानता और सद्भाव बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें।
अग्रवाल समाज के योगदान की सराहना
स्पीकर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अग्रवाल समाज ने सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज ने मेहनत, सेवा और समर्पण के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान हासिल किया है।
उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर पूरे अग्रवाल समाज को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, पंजाब की शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को अपनाकर एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहां सभी लोगों को समान अवसर मिलें और आपसी सहयोग की भावना मजबूत हो।


