हरियाणा सरकार ने मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्यमंत्री की सलाह पर इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

नए आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब अपने मौजूदा विभागों के साथ नागरिक उड्डयन विभाग का कामकाज भी संभालेंगे। इससे पहले इस विभाग की जिम्मेदारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के पास थी। अब उनसे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार वापस ले लिया गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विभागों के आवंटन से संबंधित 20 अक्टूबर 2024 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। इस बदलाव के बाद नागरिक उड्डयन विभाग सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अधीन रहेगा।

सरकार के इस फैसले के तहत विभागीय जिम्मेदारियों का नया आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Posts