पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोपड़ जिले के चमकौर साहिब इलाके में पांच लोगों को गि/र/फ्तार किया गया है। खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रात के समय छापेमारी कर तीन जेसीबी मशीनों सहित पांच वाहन और मशीनें जब्त की हैं।

पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में गि/र/फ्तार आ/रो/पियों की पहचान रवि कुमार, अश्वनी कुमार, जसपाल सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। अश्वनी कुमार नाम के दो आरोपी गि/र/फ्तार किए गए हैं। सभी आरोपी रोपड़ और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

कार्रवाई के दौरान दो टिपर ट्रक भी जब्त किए गए। इस मामले में चमकौर साहिब थाने में खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम, 1957 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत खनन निरीक्षक की ओर से दी गई थी।

मंत्री गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को खनिजों की कानूनी और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अवैध खनन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts