जियो ने नए साल से पहले ग्राहकों के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी ने अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा वाले नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें ₹399 का नया प्लान सबसे खास है, जिसमें 28 दिनों तक बिना डेटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, JioHotstar, FanCode, JioGames और JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज जैसे डिजिटल फायदे भी मिलेंगे।
कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए ₹3,999 का सालाना प्लान भी पेश किया है, जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते। इस प्लान में 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, फ्री कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे। साथ ही Canva Pro Lite, JioHotstar, FanCode और 50GB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी शामिल है।
जियो ने अतिरिक्त डेटा के लिए छोटे पैक भी पेश किए हैं। ₹15 के ऐड-ऑन में एक दिन और ₹25 के पैक में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। वहीं, ₹50 के नाइट डेटा पैक में 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह डेटा मुख्य प्लान की लिमिट से अलग होगा।
₹399 और ₹3,999 के प्लान 24 नवंबर से MyJio ऐप, वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। ₹25 वाला ऐड-ऑन भी इसी दिन मिलेगा, जबकि ₹50 का नाइट पैक 26 नवंबर से शुरू होगा।


