हरियाणा के गोहाना में STF रोहतक, CIA गोहाना और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें दो बदमाशों को गो/ली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घा/यल हो गया। पुलिसकर्मी को गो/ली बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, STF रोहतक को बदमाशों के इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद STF रोहतक और CIA गोहाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, जो उसकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ नाना, विकास उर्फ विक्की और सत्यवान के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गांव रबड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी उस वारदात में शामिल थे, जिसमें कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे रविंद्र बड़ौता की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


