अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने न/शे और अवैध ह/थि/यारों की त/स्करी से जुड़े तीन नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गि/र/फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस और 3.267 किलो हेरोइन बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गई है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गि/र/फ्तार आरोपी क्षेत्र में अवैध हथियार और न/शी/ले पदार्थ पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेश में बैठे संभावित हैंडलरों की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कृष्ण गोल्ड, कुणाल मेहता उर्फ कन्नू, रॉबिन, जस्करण सिंह उर्फ जस और तरनतारन निवासी जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जस्करण के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि तीन अलग-अलग कार्रवाई में यह बरामदगी हुई। इस संबंध में डीडीविजन और छेहरटा थानों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की जांच जारी है।


