ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और मैदान पर बल्ला थामकर क्रिकेट में भी हाथ आजमाया।

बल्ला हाथ में लेते ही धामी ने कहा कि इससे उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने कहा कि उनका मन काफी देर तक क्रिकेट खेलने का करने लगा।

‘नशे को ना, खेल को हां’ का दिया संदेश

पुष्कर धामी ने खिलाड़ियों से कहा कि ‘न/शे को ना, खेल को हां’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब’ के नारे को अब हकीकत में बदलना होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए।

हार से मिलती है सीख

धामी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं है। जीतने वाला सफलता हासिल करता है, जबकि हारने वाला अनुभव और सीख लेकर आगे बढ़ता है।

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

हरियाणा के खिलाड़ियों की भी सराहना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेल युवाओं की जीवनशैली का हिस्सा रहा है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय, विशेषकर हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भारत को सशक्त राष्ट्र बनाना समय की मांग है।

इस अवसर पर पुष्कर धामी ने नमो क्रिकेट लीग के संस्थापक-आयोजक तरुण भंडारी के प्रयासों की भी सराहना की।

Related Posts