पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया, जिनके विद्यार्थियों ने JEE (Main), JEE (Advanced) और NEET-UG 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मोहाली क्लब में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रिंसिपलों को सम्मानित किया।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस वर्ष 361 छात्रों ने JEE (Main), 64 ने JEE (Advanced) और 882 छात्रों ने NEET-UG 2026 परीक्षा पास की। उन्होंने कहा कि 2024 में NEET में 437 छात्र सफल हुए थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’, शिक्षकों की मेहनत और PACE पहल को दिया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक अच्छा प्रिंसिपल किसी भी स्कूल को उत्कृष्ट बना सकता है। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब IIT, NIT और मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचने का मजबूत माध्यम बन चुके हैं और शिक्षक इस बदलाव के असली नायक हैं।

Related Posts