हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों ने लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश भी देता है। यह पर्व लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने और अधिक शोर व वायु प्रदूषण से बचने का संदेश दिया। राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दिवाली की खुशियां भी साझा कीं और मिठाइयां बांटीं।


