पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 201वें दिन पुलिस ने 597 जगहों पर छापेमारी कर 299 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने 246 अन्य लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की है।
गुरदासपुर में 371 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गुरदासपुर में चलाए गए दो दिवसीय ‘ऑपरेशन प्रहार-4.0’ के दौरान 371 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और गैंग से जुड़े लोगों पर दबाव बढ़ाना है।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें गैंगस्टरों से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वे बिना डर के पुलिस को बताएं। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है।
नशा तस्करों पर भी कार्रवाई
वहीं, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के 526वें दिन 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


