पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं और खिलाड़ियों को न/शे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्रिकेट लीग का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को न/शे के खिलाफ जागरूक करना है। लीग में पांच राज्यों की 3,200 से अधिक टीमों और 50 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न राज्यों से चुनी गई 32 टीमें फाइनल मुकाबलों के लिए पंचकूला पहुंची हैं। मुकाबले 4 अक्टूबर तक चलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि करीब 12 वर्षों में 17,544 खिलाड़ियों को 742 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए हैं। 260 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी मिली है। खेल सुविधाओं पर करीब 1,100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और प्रदेश में 2,000 खेल नर्सरियां खोली गई हैं।

Related Posts