लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर हुई हिं/सा के मामले की पंजाब पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
डीजीपी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के बीच बातचीत कराने के लिए कई बैठकें कराईं। पुलिस को छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग न करने और अधिकतम संयम बरतने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
हिं/सा की घटना के बाद पुलिस CCTV फुटेज, वीडियो और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
डीजीपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के वीडियो, ऑडियो या भ्रामक सामग्री साझा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि छात्रों और यूनिवर्सिटी के बीच बैठक सकारात्मक माहौल में हुई। छात्रों ने हॉस्टल, सुविधाओं और बेहतर सूचना व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर आगे नियमित बातचीत करने का फैसला हुआ।


