पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

संधवां ने कहा कि भगत सिंह की देशभक्ति, दूरदर्शी सोच और निडरता आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है। उनके अनुसार, शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सामाजिक न्याय, समानता और निस्वार्थ सेवा के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।

स्पीकर ने कहा कि भगत सिंह ने केवल अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने का सपना नहीं देखा था, बल्कि वे ऐसा समाज चाहते थे, जहां किसी के साथ शोषण और भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई और देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

संधवां ने कहा कि फांसी के समय भी भगत सिंह का साहस कम नहीं हुआ। उनके बलिदान ने देश के लोगों में आजादी की भावना को और मजबूत किया।

उन्होंने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय और देश सेवा के रास्ते पर चलना ही शहीद को सच्चा सम्मान है।

Related Posts