जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में बड़ा बदलाव हो सकता है। ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक, जियो का मार्केट कैप करीब 12.61 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसा होने पर कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे स्थान पर आ सकती है और भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर खिसक सकती है।

जियो के IPO का इश्यू प्राइस 1,119 रुपये प्रति शेयर है। ग्रे मार्केट में करीब 245 से 255 रुपये के प्रीमियम के संकेत मिल रहे हैं। 250 रुपये का प्रीमियम मानें तो शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत 1,369 रुपये बनती है। हालांकि, यह केवल अनुमान है।

मौजूदा आंकड़ों के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 16.19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ पहले स्थान पर रह सकती है। इसके बाद जियो, भारती एयरटेल, HDFC बैंक और ICICI बैंक का नंबर आ सकता है।

इस बदलाव का असर टाटा समूह की IT कंपनी TCS पर भी पड़ सकता है। करीब 9.03 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ TCS छठे स्थान पर जा सकती है। इस स्थिति में देश की टॉप-5 कंपनियों में टाटा और अदाणी समूह की कोई कंपनी शामिल नहीं होगी।

हालांकि, जियो की वास्तविक लिस्टिंग कीमत बाजार में शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक संकेत है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है।

Related Posts