पंजाब के (रोपड़) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुल्लू में आयोजित प्रसिद्ध शहर उत्सव में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे रूपड़ के चार लोगों की सड़क हा/दसे में मौ/त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब साउंड की गाड़ी कुल्लू-मनाली से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस पंजाब लौट रही थी। इसी दौरान पंजाब सीमा के पास गढ़ा मोड़ टोल प्लाजा के नजदीक अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी में सवार चारों लोगों की जा/न चली गई। दुर्घ/टना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से गाड़ी और मृ/तकों के श/वों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद श/वों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ/त घोषित कर दिया।
सुबह जैसे ही इस दर्द/नाक हा/दसे की खबर ROPAR शहर और आसपास के इलाकों में पहुंची, लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ चार लोगों की मौ/त की खबर से परिवारों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।
फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मृतकों की पहचान के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


