स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने हरियाणा भर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का संचालन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सामाजिक सेवा शाखा रिलायंस फाउंडेशन की ओर से किया गया।

मोहाली के फेज-7 में जियो के हरियाणा राज्य कार्यालय ने मोहाली नगर निगम के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। इसमें जियो हरियाणा के कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ नेतृत्व टीम के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

हरियाणा में 40 स्थानों पर सफाई अभियान

कंपनी के मुताबिक, मोहाली के अलावा हरियाणा में करीब 40 स्थानों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। इन अभियानों में जियो के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में योगदान दिया।

इस अभियान में 1,100 से अधिक जियो कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी इस पहल से जुड़े और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। जियो कर्मचारियों ने सफाई के साथ-साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया।

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल है।

Related Posts