जालंधर: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के जालंधर स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। यहां परगट सिंह और उनके परिवार ने बाबा जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाबा जी के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संगत उनके दर्शन के लिए पहुंच गई।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में काफी उत्सुकता देखने को मिली। हालांकि, इस मुलाकात को किसी राजनीतिक गतिविधि से जोड़ने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों वर्ष 1990 में अपने चाचा संत चरण सिंह से डेरा ब्यास की जिम्मेदारी संभालने के बाद से डेरा प्रमुख के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं। सितंबर 2024 में उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
वहीं, डेरा ब्यास प्रमुख हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ उनकी मुलाकातें अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं।


