पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर राजस्व पटवारी यूनियन तथा शिक्षा विभाग की आठ कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल चीमा ने राजस्व पटवारी यूनियन की वेतन संबंधी मांग सुनी। यूनियन ने पड़ोसी राज्यों के कर्मचारियों के बराबर वेतन तय करने की मांग रखी। इस पर वित्त मंत्री ने वित्त विभाग के विशेष सचिव को यूनियन के साथ बैठक कर जल्द उचित समाधान निकालने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शिक्षा विभाग की सात यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। इनमें 4161 भर्ती, विशेष शिक्षक, बेरोजगार बीएड-टीईटी पास शिक्षक, कच्चे शिक्षक, ईटीटी टीईटी पास शिक्षक और सहायता प्राप्त स्कूलों के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।
हरपाल चीमा ने शिक्षा विभाग को सभी जायज मांगों पर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज करने और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।


