जालंधर: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक का अंतिम सं/स्कार जालंधर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में गमगीन माहौल में किया गया। दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए पंजाबी संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। गिप्पी ग्रेवाल, जज्जी बी और इंदर चहल समेत कई कलाकारों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

फूलों से सजी गाड़ी में निकली अंतिम यात्रा

दिवित ओलक की अंतिम यात्रा फूलों से सजी गाड़ी में निकाली गई। इस दौरान श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। अपने बेटे को खोने के गम में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

सड़क हादसे में हुई थी दिवित और आरव की मौ/त

गौरतलब है कि रविवार देर रात जालंधर में हुए भीषण सड़क हादसे में दिवित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवाड़ की मौत हो गई थी। हादसा पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जहां उनकी कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की जा/न चली गई।

आरव तलवाड़ का भी हुआ अं/तिम सं/स्कार

इस हा/दसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक आरव तलवाड़, पप्पी स्वीट्स परिवार से जुड़े थे। वह अमरनाथ तलवाड़ के पोते और मनोज तलवाड़ के बेटे थे। उनका अंतिम संस्कार हरनामदासपुरा स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने नम आंखों से उन्हें अं/तिम विदाई दी।

हाल ही में मनाया था जन्मदिन

बताया जा रहा है कि दिवित ने हाल ही में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। कुछ दिन पहले तक जिस घर में खुशियां थीं, वहां अब मा/तम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक हा/दसे से दोनों परिवारों को गहरा सदमा पहुंचा है।

Related Posts