हरियाणा को न/शा/मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सात प्रमुख संकल्पों पर काम करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को ‘संकल्प’ सोसायटी की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि न/शा तस्करों पर कार्रवाई के साथ युवाओं को नशे से बचाना और प्रभावित लोगों का इलाज कराना भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न/शे के खिलाफ अभियान में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभाग मिलकर काम करेंगे। न/शा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के सात प्रमुख संकल्प

  1. पुलिस थाना क्षेत्रों को न/शा/मुक्त बनाना।
  2. जिलों में न/शा तस्करी पर रोक लगाना।
  3. केमिस्ट दुकानों पर न/शी/ली गोलियों की अवैध बिक्री रोकना।
  4. न/शे के खिलाफ परिवारों का सहयोग लेना।
  5. अस्पतालों में इलाज की सुविधा बढ़ाना।
  6. स्कूलों में जागरूकता और काउंसलिंग को बढ़ावा देना।
  7. युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संकल्प सोसायटी हर महीने अभियान की प्रगति रिपोर्ट देगी। इसमें इलाज कराने वाले युवाओं, उपचार पूरा करने वालों और दोबारा न/शे की ओर लौटने से रोकने के प्रयासों की समीक्षा होगी।

उन्होंने कहा कि न/शे से प्रभावित लोगों के इलाज के साथ पुनर्वास और परिवार का सहयोग भी जरूरी है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के अवसर देना है।

Related Posts