अमृतसर में  पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने जहर खा कर सु/साइट कर लिया  । मरने से पहले उन्होंने एक 12 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी  के परिवहन  मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया है । जहर निगलने के बाद उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विडियों में रंधावा ने कहा

जारी विडियों में रंधावा ने कहा –  “खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं रह सकता”। इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए।

मुख्यमंत्री मान ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री मान ने चंडीगढ़ में कहा इसके पीछे क्या कारण है, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हों, इसके लिए मंत्री का  इस्तीफा लिया गया है।

प्रारंभिक जांच मे बात सामने आई कि एक टेंडर को लेकर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पर दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह टेंडर मंत्री के परिवार से जुड़ा हुआ था हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। आरोप है कि गगनदीप सिंह रंधावा को  मंत्री के घर बुलाया गया जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसका वीडियो बनाने की कोशिश की गई। जांच एजेंसियां इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही हैं और सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।

यह मामला सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। जानकारी के मुताबिक, इस विवाद के बीच मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।  वही मृतक रंधावा के परिवार ने मंत्री के खिलाफ मरने को मजबूर करने का केस दर्ज करने का मांग की है, और तब तक अस्पताल से डेडबॉडी न ले जाने देने का ऐलान किया है।

Related Posts