अमृतसर- पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन जाने वाले सिखों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सिख जत्था पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जा सकते है। यह सूचना मिलते ही श्रद्धालु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्य़लय पहुंचे और अपने पासपोर्ट लेते हुए कमेटी का तहे दिल से शुक्रिया किया। तीर्थयात्री हरभजन सिंह, कुलविंदर कौर, निर्मल सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से पाकिस्तान के पवित्र गुरुद्वारों जैसे गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब , दरबार साहिब करतारपुर, गुरु अर्जन देव जी और गुरु हरगोविंद साहिब जी से जुडें तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते थे। अब वो दर्शन कर सकते है।
4 नवंबर को अमृतसर से पाकिस्तान के लिए जत्था रवाना होगा । इसके साथ ही सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन तीर्थयात्रियों ने वीजा के लिए आवेदन किया है, वे 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को एसजीपीसी कार्य़ालय से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर सकते है. उन्होंने जानकारी दी कि यह जत्था 4 नवंबर को वाघा बॉडर होते हुए पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब जाएगा। जहां श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव से संबंधित समारोह में भाग लेने के बाद 13 नंवबर को भारत लौटेगा। इस दौरान उन्होंने जानकारी दिया श्रद्धालुओँ को सुरक्षा, आवास और परिवहन की पूरी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रबंध किए गए है।


