राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश में तीन दिन के धार्मिक दौरे पर है,

आज उनके दौरे का आखिरी दिन है आज राष्ट्रपति गोवर्धन पर्वत की प्रसिद्ध सप्तकोशीय परिक्रमा पैदल शुरु की

इसके पहले राष्ट्रपति ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का महाभिषेक कर पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया।

उन्होने 11 लीटर दूध, दही, शहद, घी और बुरा से गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक भी किया।

राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था

जिससे पूरा इलाका फूलों की घाटी जैसा लग रहा था।

स्थानिय लोगों मे खास उत्साह भी देखा गया ।

प्रशासन ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए थे।

Related Posts