हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर संत कबीर कुटीर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला शिल्पकार और निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। उनका जीवन हमें मेहनत, हुनर, रचनात्मकता और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाएं हर व्यक्ति को अपने काम में कुशलता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में तरक्की और खुशहाली आए तथा हरियाणा विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

Related Posts