चंडीगढ़: पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। भगवंत मान सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

तबादला किए गए सभी अधिकारी 2024 बैच के IAS अधिकारी हैं। ये अधिकारी अभी तक विभिन्न जिलों में शहरी मामलों से जुड़े विशेष ड्यूटी अधिकारी (Officer on Special Duty) के रूप में डिप्टी कमिश्नरों के साथ तैनात थे। अब इन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी देते हुए अलग-अलग सब डिवीजनों में भेजा गया है।

किस IAS अधिकारी को कहां मिली पोस्टिंग? देखें पूरी लिस्ट

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

  1. गुरलीन (Gurleen), IAS को संगरूर जिले के भवानीगढ़ में SDM नियुक्त किया गया है। वह मनजीत कौर, PCS की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी।
  2. अभिमन्यु मलिक (Abhimanyu Malik), IAS को फतेहगढ़ साहिब जिले के खमानों में SDM लगाया गया है। वह अरविंद कुमार, PCS की जगह कार्यभार संभालेंगे।
  3. शिवांश राठी (Shivansh Rathee), IAS को रूपनगर जिले के नंगल में SDM नियुक्त किया गया है। वह सचिन पाठक, PCS की जगह लेंगे।
  4. हर्षिता शर्मा (Harshita Sharma), IAS को अहमदगढ़ में SDM की जिम्मेदारी दी गई है। वह अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे राजेश कुमार शर्मा, PCS को रिलीव करेंगी।
  5. शिवांश अस्थाना (Shivansh Asthana), IAS को अमृतसर जिले के मजीठा में SDM नियुक्त किया गया है। वह रजनीश अरोड़ा, PCS की जगह कार्यभार संभालेंगे।
  6. लिंधिया एल. एन. (Lindhiya L. An), IAS को मोहाली जिले के मोरिंडा में SDM लगाया गया है। वह चेतन बंगा, PCS की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी।
  7. प्रगति रानी (Pragati Rani), IAS को संगरूर जिले के मूनक में SDM नियुक्त किया गया है। वह अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे राकेश परकाश, PCS को रिलीव करेंगी।
  8. ओशी मंडल (Oishee Mandal), IAS को गुरदासपुर जिले के कलानौर में SDM लगाया गया है। वह अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे लछमन सिंह, PCS को रिलीव करेंगी।
  9. मुकिलन आर. (Mukilan R.), IAS को पटियाला जिले के बनूड़ में SDM नियुक्त किया गया है। वह रमनदीप कौर, PCS की जगह कार्यभार संभालेंगे।

तत्काल संभालना होगा नया कार्यभार

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी ज्वाइनिंग टाइम के अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts