मुख्यमंत्री ने यह बात चंडीगढ़ में नामदेव सभा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 18 अक्टूबर को सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में होने वाले गुरु संत नामदेव प्रकाश दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान सभा के हरियाणा अध्यक्ष सतबीर वर्मा, सचिव नरेश मरजारा, चरणजीत सिंह, भाजपा नेता संजीव गंगवा और मांगीलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समारोह की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सभा के अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। अधिक से अधिक लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों में भी संपर्क किया गया है।
सभा का उद्देश्य संत नामदेव जी की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाना और समाज में भाईचारे, सद्भाव तथा एकता की भावना को मजबूत करना है।


