देश भर में युवाओं को कॉकरोच जनता पार्टी से बड़ा बल मिल रहा है जबरदस्त बढ़ते हुए फॉलोवर्स इस बात का सबूत है वही हरियाणा के कॉकरोच जनता पार्टी पुराना X  अकाउंट ब्लाक होने की खबर पर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की-

मैने आज सुना कि कॉकरोच जनता पार्टी का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया  गया है, नोटबंदी और वोट बंदी के बाद BJP अब लाई कॉकरोट बंदी।

देश के हरियाणा के रोहतक में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘मैं भी हूं कॉकरोच’ के बैनर थे। रेवाड़ी में कुछ संगठनों ने कॉकरोच नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर उनमें जॉइनिंग शुरू कराई है।

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा-मैं उस जनरेशन से हूं जिसे आलसी और कॉकरोच कहा गया, इस तरह मैं कॉकरोचों का पहला विधायक हुआ।

इसके साथ ही रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला ने सोशल मीडिया लाइव में कहा-विधायक बनने से पहले मैं उसी युवा पीढ़ी का हिस्सा हूं, जिसे बेरोजगार, आलसी और “कॉकरोच” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। जिन युवाओं को आलसी और पैरासाइट कहा जा रहा है, उन्हीं से देश सेवा, सेना में भर्ती और जागरूक नागरिक बनने की उम्मीद भी की जाती है। मूवमेंट लोकप्रिय होने के बाद रातों-रात कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पेज बंद कर दिया गया। कॉकरोच को दस बार भी कुचलोगे तो भागना आपको ही पड़ेगा।

 

Related Posts