उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने GIDA क्षेत्र में बने IT पार्क का लोकार्पण किया। यह पार्क GIDA कार्यालय के पास सेक्टर 7 में 3.5 एकड़ जमीन पर बना है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की ओर से लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है।
उसके बाद सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन गोरखपुर और पूर्वी यूपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. यहां के युवाओं के सपनों को उड़ाने देने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स एक महत्वपूर्ण कड़ी है. गोरखपुर में पहली बार प्लग एंड प्ले मोड पर युवाओं को स्टार्टअप के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ है.
सॉफ्टवेयर में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश होगा सफल
सीएम योगी ने कहा इस फील्ड में स्टार्टअप चलाने वाला व्यक्ति सिर्फ अपना कंप्यूटर लेकर वहां जाएगा. उसे जगह की चिंता नहीं करनी है. उसे बिजली के कनेक्शन और अन्य जन सुविधाओं की चिंता नहीं कहनी है. देश दुनिया में जहां कहीं भी इस सॉफ्टवेयर की टेक्नोलॉजी आज अपनी धमक दिखा रही है उसके पीछे यही मॉडल सभी जगह सफल हुआ है. अब केवल हार्डवेयर में ही नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का युवा अपनी प्रतिभा का परिचय वैश्विक मंच पर देने में सफल होगा
इस संस्थान की ओर से यहां इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें 20 सीटें होंगी। जहां युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।STPI का यह केंद्र IT , ITES (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एनेबल्ड सर्विस), BPO (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा।
युवाओं को नए अवसर मिलेंगे..राज्यमंत्री अजीत पाल
इस अवसर पर राज्यमंत्री अजीत पाल ने कहा कि आज का युग तकनीकी का युग है। जो क्षेत्र तकनीकी से जुड़ता है। वो तेजी से विकास करता है। इस आईटी पार्क से यहां के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। सीएम के नेतृत्व में आइ्रटी एवं इलेक्ट्रानिक क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास हो रहा है


