मीडिल ईस्ट मे जारी संकट के कारण पूरेकई देशों में हालात अस्थिर है वही भारत में पेट्रोल- डीजल और LPG को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही है। सरकार का कहना है कि देश में ईधन और गैस को लेकर घबड़ाने की जरुरत नही है, सप्लाई सामान्य है। वही उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने इस पर जनता से अपील कि है उन्होने कहा है पेट्रोल डीजल और गैस की कमी के अफवाहों पर ध्यान ना दें, जब जरुरत हो तभी ऑनलाइन बुकिंग कर गैस लेने जाएं। जरुरत पड़ने पर आप के घरों तक रसोई गैस पहुंच जाएगी।

बतादें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि अनावश्यक भीड़ जुटाना और पैनिक फैलाना उचित नहीं है, ऐसा करने से “देशभक्ति पर संदेह” होता है।

सरकार का कहना है वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत पूरी तरह सुरक्षित है और विकास की गति की ओर है। योगी सरकार का कहना है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह ही होम डिलीवरी के माध्यम से जारी रहेगी और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए।

Related Posts