पंचकूला, 26 मार्च : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज पंचकूला के ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता मनसा देवी के चरणों में प्रार्थना करी की प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों का जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण बना रहे।

मंदिर पहुँचने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने परंपरागत ढंग से मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया । मुख्य मंदिर में महामाई के दर्शन करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी  निशा यादव ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री  रणबीर गंगवा को माता मनसा देवी का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।

Related Posts