चंडीगढ़ में विडियो पोस्ट का एक गंभीर मामला सामने आया है,मामला एक विडियो पोस्ट का है जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक विडियों वायरल हो रहा है बताया जा रहा है यह विडियों फर्जी और भ्रामक है।

19 अप्रैल 2026  को एक स्थानीय निवासी ने पुलिस में शिकायत दी कि कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स एक वीडियो क्लिप को गलत पहचान के साथ वायरल कर रहे हैं. वही वीडियो के साथ अश्लील शब्द और आपत्तिजनक कंटेंट भी जोड़ा गया है, जिससे न सिर्फ संबंधित व्यक्ति की छवि खराब हो रही है बल्कि समाज में भी गलत संदेश फैल रहा है.जिनमें गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया और यह जानते हुए भी पोस्ट शेयर किए गए कि ये पूरी तरह गलत हैं.

वही इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब हो रही है।  शिकायतकर्ता ने कहा यह जानबूझ कर फैलाया जा रहा है। जिससे उनके प्रतिष्ठा पर दाग लगें। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घऱ पहुंची पुलिस टीम ने उनहें जांच में शामिल होने के लिए कहा है। मधु किश्वर के साथ अन्य लोगों पर सेक्टर 26 थाने में कल केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब इस मामले में जांच को तेज कर दिया है।

जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक ट्रैवल व्लॉगर है. उसकी पत्नी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो और अपडेट शेयर को पोस्ट करती रहती है, यह वीडियो भी सबसे पहले उनके ही अकाउंट से पोस्ट किया गया था.

 

Related Posts