पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को बंद कर दिया गया है अचानक से मॉल बंद करने के बाद व्यापारियों और कर्मचारियों को नौकरी की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा इसको लेकर वो चिंता में है। वही मॉल प्रबंधकों ने इसकी वजह 3 अप्रैल को आये भूकंप को बताया है। कंपनी ने बाहर एक नोटिस लगाया है जिसमें लिखा है 3 अप्रैल को आए भूकंप के बाद बिल्डिंग कमजोर होने की आशंका है इसके चलते मॉल को तुरंत बंद किया जा रहा है। ताकि लोगों और दुकानदारों की सुरक्षा बनी रहें। मॉल तभी दोबारा खोला जाएगा जब पूरी जांच के बाद यह पक्का हो जाएगा कि बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है, और लोगों के इस्तेमाल के लायक है।
फिलहाल मालवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मॉल को चला रही है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोबारा खोलने से पहले पूरे ढांचे की विस्तृत जांच कराई जाएगी सब ठीक रहा तो दोबारा खोला जाएगा। चर्चा है मॉल जल्द ही प्राइवेट मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में बदलेगा। मॉल काफी लोगों के लिए घूमने का जगह भी बना हुआ था रोजाना करीब 3000 से 5000 लोग यहां पहुंचते थे।


