पंजाब के विकास के लिए तत्पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इधर लगातार दौरे किए है CM मान के नीदरलैंड दौरे के दौरान वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का भी दौरा किया और इसे बेहद लाभकारी बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ X’ पर दौरे की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उनकी टीम ने आधुनिक बागवानी प्रणालियों, ग्रीनहाउस तकनीकों और कीटनाशकों के उपयोग को कम करने के तरीकों का गहन अध्ययन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बहुआयामी प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनी एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “नीदरलैंड में पंजाब सरकार के चल रहे निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वे रणनीतिक साझेदारी तलाशने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के मार्ग पर हैं.”
CM मान ने पोस्ट किया
पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य की कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए विश्वस्तरीय संस्थानों के साथ साझेदारी करना है। उन्होंने लिखा, “हमने एडवांस हॉर्टिकल्चर तकनीकों, ग्रीनहाउस फार्मिंग और कीटनाशकों के न्यूनतम उपयोग पर विस्तार से जानकारी ली। दुनिया के अग्रणी देशों की तरह हम भी ऐसे प्रमुख संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण समझौते करेंगे, ताकि पंजाब की कृषि को अगले स्तर तक ले जाया जा सके।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार इन वैश्विक तकनीकों को राज्य में लागू कर किसानों के लिए अधिक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करना चाहती है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन से भी मुलाकात की, जिसमें कृषि, शिक्षा, उद्योग और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि वैश्विक तकनीकों और साझेदारी के जरिए पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के जरिए पंजाब के समग्र विकास के नए अवसरों पर भी विचार किया गया।


