कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्री भी पद की शपथ ले रहें है। CM के साथ सभी मंत्रीयों को राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिला रहें है।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ।

कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए  है।

इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए

शशि थरूर विदेश में होने के कारण नहीं आए।

केरल में वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल का भी विस्तार हुआ है

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों और गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में अपनी भूमिका संभाली।

Related Posts