पंजाब में 72 शिक्षकों की बेंच शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ फिनलैंड में प्रशिक्षण के लिए रवाना हुई। इस मौके पर CM भगवंत मान ने कहा कि विदेश में प्रशिक्षण प्राप्त प्रिंसिपल और शिक्षक शिक्षा के स्तरा को और बेहतर बनाकर आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य में शिक्षा क्रांति के दूत के रुप में काम कर रही है।
इस मौके पर सीएम मान ने PM मोदी पर तंज भी कसा उन्होने कहा कि पीएम मोदी हर चीज बंद कर रहें है सोना मत खरीदो,विदेश यात्रा मत करों और घऱ से काम करो। क्या प्रधानमंत्री खुद घर से काम नही कर सकते ।क्या प्राइम मिनिस्टर वर्क फॉम होम नही हो सकता? बिल्कुल ही हो सकता है लेकिन ये सब सिर्फ सच को छुपाने वाली बातें है।
उन्होने कहा कहां देश विश्व गुरु बनने वाला था अब विश्व चेला बन कर रह गया है। हमारे देश में ही क्यों पाबंदिया लगाई जा रही है ? नेपाल में ऐसा क्यों नही हुआ। किसी और देश में ये सब बातें क्यों नही हुई।


