मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बिहार का दौरा करेंगे ।
मुख्यमंत्री मान तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेकेंगे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर अरदास करेंगे.
पटना साहिब सिखों के पाँच सबसे पवित्र तख्तों में से एक है.
यह ऐतिहासिक स्थल सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्मस्थान है.
पटना साहिब (तख्त श्री हरिमंदिर जी) श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर) के बाद सिख धर्म का दूसरा सबसे पवित्र तख्त माना जाता है।
इस वजह से इसकी बड़ी मान्यता है।


