जालंधर के लोगो के लिए यात्रा को लेकर अहम खबर सामने आई है, बतादें रेलवे बोर्ड ने जालंधऱ के लोगो को निराश कर दिया है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) के रूट को लेकर बड़ा बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने के दौरान जालंधर सिटी स्टेशन से नहीं गुजरेगी। बल्कि यह ट्रेन अब बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते चलेगी।

गौरतलब है कि 10 अगस्त 2025 को इस ट्रेन को जालंधर के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन ट्रायल के बाद इसे जालंधर से हटा दिया गया। अब जालंधर के लोगों को अपनी यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए जालंधर कैंट या फगवाड़ा स्टेशन जाना पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार, अन्य ट्रेनों को इसके वजह से देरी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रायल के दौरान इस ट्रेन के कारण दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों, जैसे शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब के समय में देरी हो रही थी। जिस वजह से यह फैसला रेलवे बोर्ड को लेना पड़ा।

Related Posts