सुप्रीम कोर्ट ने SC-ST एक्ट को लेकर आज मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने फैसले में कहा कि जो व्यक्ति हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाता है तो उसे अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता। यदि कोई व्यक्ति इन तीन धर्मों में से किसी से दूसरे धर्म जैसे ईसाई या इस्लाम में परिवर्तित हो जाता है, तो वह अपना अनुसूचित जाति का दर्जा स्वतः खो देता है.
जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कि किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण करने से अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने फैसला सुनाया कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए किसी अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित व्यक्ति जैसे ही किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण करता है, वह तुरंत और पूर्ण रूप से अपना SC दर्जा खो देता है। यानि अगर वो ईसाई या ईस्लाम धर्म अपना है तो वह अपना अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म कर देता है।
दरअसल यह मामला आंध्र प्रदेश से जुड़ा था. एक व्यक्ति ने SC/ST एक्ट के तहत राहत मांगी थी. लेकिन दूसरी तरफ से कहा गया कि उन्होंने धर्म बदल लिया है, इसलिए वे इस कानून के दायरे में नहीं आते. कोर्ट ने इसी आधार पर साफ रुख अपनाया. इस फैसले के बाद SC स्टेटस को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो गई है।


