अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट कुछ ना कुछ संदेश ले कर ही आता है और नई खलबली मचाता है अब एक नई पोस्ट होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आया है जिसमें होर्मुज का नाम ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ दिखाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट में एक फोटो शेयर किया है जिसमें ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का नाम ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ दिखाया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया के कच्चे तेल के शिपमेंट का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट में एक नक्शा भी दिखाया गया है
होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। भारत भी अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है। युद्ध की बाद अब होर्मुज स्ट्रेट पर फंसी हुई है। ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी के वजह से ईरान ने कोई समझौता नही किया वही ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपने बातों पर अड़े हुए है। ट्रंप चाहते है ईरान के मौजूद 400 किलो एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका के पास आ जाए। इसका मतलब है कि जब तक कोई बड़ा परमाणु समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी नाकेबंदी जारी रह सकती है।


