नीट (UG) 2026 की परीक्षा 30 मई को होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, इसी कड़ी में बीते दिनों एनटीए ने नीट यूजी 2026 का एडमिड कार्ड जारी किया था. एडवाइजरी के अनुसार NTA नीट यूजी 2026 में शामिल होने जा रहे सभी कैंडिडेट को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजरना होगा.
जारी एडवाइजरी में एनटीए ने कहा है कि बायोमेट्रिक प्रोसेस में फेल होने वाले कैंडिडेट्स को भी एग्जाम के लिए एंट्री दी जाएगी, लेकिन उन्हें लिखित में देना होगा. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या, डिवाइस फेलियर, कनेक्टिविटी इश्यू या कोई दूसरी दिक्कत आने पर भी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा । NTA ने कहा है कि एग्जाम के समय यानी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कैंडिडेट्स को बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए परेशान नहीं किया जाएगायह कदम लाखों NEET उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है.
इससे पूर्व NTA ने कहा है कि नीट यूजी एग्जाम के दिन ही कैंडिडेट्स को बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजरना होगा, जिसके तहत एग्जाम वाले दिन तलाशी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले प्रत्येक कैंडिडेट को अनिवार्य बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा.


