चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक आज बृहस्पतिवार को शुरू होते ही हंगा/मे में बदल गई। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा की महिला पार्षदों ने 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठाई, जबकि कांग्रेस पार्षदों ने इस मुद्दे पर विरोध जताया।
महिला पार्षदों ने कहा कि महिलाओं 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए और बिल पास न होने की निंदा की। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरु कर दिया। उन्होने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले बीजेपी बताये वह किस तैयारी में लगी है।
कांग्रेस ने कई मुद्दों को लेकर नगर निगम में अपने सवालों को उठाए जिसमें कम्यूनिटी सेंटर पर लगें AC का भी मुद्दा उठा कांग्रेस पार्षद गुरमीत ने कहा लोग 50 हजार की बुकिंग करा रहें है फिर भी उनको सुविधा नही मिल रही है। इसके साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। रोड डिवीजन नंबर-1 के तहत सड़कों और पार्किंग क्षेत्रों की री-कारपेटिंग के लिए 1710.93 लाख रुपए का संशोधित बजट प्रस्ताव रखा गया।
इसके साथ ही सदन के एजेंडे में गीले कचरे को जैविक खाद में बदलने के लिए एंजाइमेटिक ऑर्गेनिक कंपाउंड आधारित नए प्रोजेक्ट को स्विस चैलेंज मोड में शुरु करने का प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।


