जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली ‘बालाजी की चौकी’ में होने वाले कार्यक्रम के पहले ही बड़ा विवा/द खड़ा हो गया है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के शामिल होने की घोषणा की गई थी । साईं दास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों के बीच पुलिस ने चौकी के लिए होने वाली व्यवस्थाओं को रुकवा दिया, जिसके बाद लोगों में पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर हंगामा करना शुरु कर दिया। पुलिस ने टेंट, लाइट और डेकोरेशन का काम रुकवा दिया जिसके बाद माहौल गर्मा गया ।
हंगामें के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे BJP नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई को हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चौकी की परमिशन होने के बावजूद प्रशासन दबाव में आकर कार्यक्रम रोकने की कोशिश कर रहा है।
घटना के बाद ग्राउंड के बाहर नारेबाजी भी की गई। उन्होंने ऐलान किया कि अगर ग्राउंड के अंदर अनुमति नहीं मिली तो श्रद्धालु सड़क पर बैठकर भजन-कीर्तन करेंगे। मंदिर कमेटी ने भी शहरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। आज सुबह से ही भाजपा नेताओं और स्थानीय निवासियों ने साई दास स्कूल ग्राउंड के बाहर धरना शुरु कर दिया।


